फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   horticulture,jammu news

इस बार 30 फीसदी विदेश जाएगा कागजी अखरोट

विज्ञापन
horticulture,jammu news
जम्मू। कश्मीर में होने वाले प्रसिद्ध कागजी अखरोट की विदेशों से डिमांड आनी शुरू हो गई है। इस बार तीस फीसदी अखरोट विदेशों में निर्यात होगा। देश में चार सौ रुपये में बिकने वाला अखरोट विदेशों में चार गुना ज्यादा मुनाफे पर बिकेगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर में कागजी अखरोट, सख्त अखरोट और मध्यम अखरोट के नाम से बिकता है। इसकी पैदावार 31 हजार एमटी होती है। इस बार 40 हजार एमटी पैदावार का लक्ष्य रखा गया है। इसका तुड़ान 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सितंबर के दूसरे सप्ताह तक अखरोट देश और विदेशों में पहुंच जाएगा। ई-मंडियों के माध्यम से भी बागवान अपना अखरोट बेच सकेंगे। प्रदेश के रामबन, डोडा और किश्तवाड़ का अखरोट काफी प्रसिद्ध है। कागजी अखरोट की खास बात यह है कि यह काफी नर्म होता है। हाथ से टूट जाता है और इसकी गिरी सफेद होती है। मध्यम वर्गीय अखरोट सख्त होता है। इसकी गिरी काले रंग की होती है। इसका प्रयोग तेल बनाने और खाने के लिए किया जाता है। वहीं, सख्त अखरोट काफी कठोर स्वरूप में होता है। इसकी गिरी की गुणवत्ता काफी बढ़िया होती है।
विज्ञापन

---
चार से पांच सौ रुपये तक मिलते हैं दाम
बाजारों में अखरोट चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाएगा। हालांकि, सामान्य अखरोट के दाम दो सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किस साल कितनी रही पैदावार
साल पैदावार
2017 18 हजार एमटी
2018 22 हजार एमटी
2019 22 हजार एमटी
2020 31 हजार एमटी
-------------
---
इस बार उमदा फसल होने का अनुमान है। अच्छी गुणवत्ता वाला अखरोट विदेश में निर्यात किया जाएगा। ई-मंडियों के माध्यम से भी अखरोट बेचा जाएगा।
-मंजदून दीन, उपनिदेशक, हार्टिक्लचर प्लानिंग एंड मार्केटिंग विभाग कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed