{"_id":"2d6587a10bc760fbdd0bc2bda19f71fe","slug":"honest-worker-will-duty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ईमानदारी से ड्यूटी निभाएं स्वास्थ्य कर्मी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ईमानदारी से ड्यूटी निभाएं स्वास्थ्य कर्मी’
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने सोमवार को सब जिला अस्पताल में औचक दौरा कर अस्पताल में मरीजों के उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी इमानदारी से करने के दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को दोपहर बाद सब जिला अस्पताल में औचक दौरा किया।
विज्ञापन
उनके साथ स्वास्थ्य निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इसमें सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने उन्होंने वार्डों का दौरा किया और मरीजों की समस्याएं जानीं। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन