{"_id":"57e0fccf4f1c1b190aa842c1","slug":"home-secretary-reaches-srinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे गृह सचिव, NIA की टीम पहले से है मौजूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे गृह सचिव, NIA की टीम पहले से है मौजूद
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
गृह सचिव राजीव महर्षि
- फोटो : ANI
उड़ी हमले के बाद दिल्ली में चल रही हाईलेवल मीटिंगों के बीच भारत सरकार के गृह सचिव आज श्रीनगर पहुंचे हैं । श्रीनगर पहुंचे राजीव महर्षि नें दोपहर में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की । सूत्रों के मुताबिक गृह सचिव ने महबूबा से उड़ी हमले, कश्मीर हिंसा और घाटी के हालातों से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की । इसके बाद गृह सचिव ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात की ।
गृह सचिव के उड़ी जाने की भी संभावना जताई जा रही है । गौरतलब है कि एनआईए की टीम पहले से ही उड़ी पहुंच चुकी है । एनआईए की टीम ने आतंकी हमले की जगह का मुआयना करते हुए कई सबूत इकठ्ठा किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है ।
विज्ञापन
गृह सचिव के उड़ी जाने की भी संभावना जताई जा रही है । गौरतलब है कि एनआईए की टीम पहले से ही उड़ी पहुंच चुकी है । एनआईए की टीम ने आतंकी हमले की जगह का मुआयना करते हुए कई सबूत इकठ्ठा किए हैं जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है ।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्यपाल ने जेओसी से की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा
एनएन वोहरा ने जेओसी से मुलाकात की
- फोटो : PTI
कल चिनार कोर के जेओसी सतीश दुआ ने भी राज्यपाल से मुलाकात करके आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की थी । गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं । घाटी में हो रही हिंसा के माहौल के बीच ही दो दिन पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला के उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर फिदायीन आतंकियों ने हमला किया था । इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए हैं ।