{"_id":"6489cac831eb29f0320a99f8","slug":"home-minister-shah-23-and-defense-minister-rajnath-will-come-to-jammu-on-26-june-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गृहमंत्री शाह 23 व रक्षामंत्री राजनाथ 26 जून को आएंगे जम्मू, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: गृहमंत्री शाह 23 व रक्षामंत्री राजनाथ 26 जून को आएंगे जम्मू, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
Wed, 14 Jun 2023 07:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:42 PM IST
सार
इस साल दोनों केंद्रीय मंत्री पहली बार जम्मू में आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे में अमरनाथ यात्रा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत 23 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 26 जून को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जम्मू आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री का जम्मू में रैली करने के साथ श्रीनगर में अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इसी तरह केंद्रीय रक्षा मंत्री जम्मू में एक रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। हाल ही में शहरी व आवास केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी जम्मू का दो दिवसीय दौरा किया है। इस साल दोनों केंद्रीय मंत्री पहली बार जम्मू में आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अपने दौरे में अमरनाथ यात्रा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक ही दिन के दौरे में उनका जम्मू और श्रीनगर में अगल अलग कार्यक्रम होना है। इसमें जम्मू में रैली और श्रीनगर में बैठक प्रस्तावित है। इसी तरह केंद्रीय रक्षा मंत्री रक्षा सम्मेलन में रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। श्रीनगर में जी20 बैठक की सफलता के बाद पहली बार दोनों नेता जम्मू में आ रहे हैं।
विज्ञापन