फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amit Shah in Jammu: Home Minister at Baltal Check Amarnath Yatra Preparations, Reviews Security Arrangements

Amit Shah Jammu Visit : अमरनाथ यात्रा की बालटाल पहुंचकर तैयारियां देखी, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Sat, 24 Jun 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:28 AM IST
सार

Amit Shah Visit in Jammu : श्रीनगर में गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रति असहिष्णुता होनी चाहिए। आतंकी फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। अमरनाथ यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर भी गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Amit Shah in Jammu: Home Minister at Baltal Check Amarnath Yatra Preparations, Reviews Security Arrangements
श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक में भाग लेते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : पीआरओ

विस्तार

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बालटाल इलाके का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए। इससे पहले शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर अमरनाथ यात्रा में किसी प्रकार की चूक न होने की हिदायत दी।

विज्ञापन


आतंकवाद व आतंकियों के प्रति जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया। बैठक के बाद शाह ने ट्वीट किया कि श्रीनगर में व्यापक सुरक्षा समीक्षा की गई। एजेंसियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहु-आयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए देखकर खुशी हुई। जम्मू-कश्मीर में निरंतर शांति और स्थिरता पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।
विज्ञापन


बैठक में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव अजय भल्ला, तपन डेका समेत खुफिया व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा की अब तक की तैयारियों तथा सुरक्षा इंतजामात के बारे में जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आतंकवाद के प्रति सख्त रवैया है। बॉर्डर के साथ ही आंतरिक इलाकों में भी पैनी नजर रखी गई है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने बैठक के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि आतंकवाद और आतंकवादियों के प्रति असहिष्णुता होनी चाहिए।

आतंकी फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। कानून के नियमों को लागू किया जाना चाहिए । वहीं अमरनाथ यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर भी गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

उन्होंने नागरिक प्रशासन और सुरक्षाबलों द्वारा यात्रा के संबंध में की गई व्यवस्था की भी जानकारी हासिल की। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के पालन में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग का गवाह बन रहे हैं।


इसलिए ऐसा माहौल होना चाहिए जिससे यहां शांति तथा विकास चलता रहे। इससे पहले 9 जून को नई दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। बैठक में शाह ने कहा था कि मोदी सरकार की प्राथमिकता आरामदायक अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed