श्रीनगर में शाह: गृहमंत्री ने प्रताप पार्क में रखी बलिदान स्तंभ की आधारशिला, शहीदों को किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जम्मू में रैली करने के बाद उन्होंने दूसरे दिन श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को श्रीनगर के लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में बलिदान स्तंभ स्मारक की आधारशिला रखी। इसको देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। लाल चौक और आसपास के इलाकों में शुक्रवार से एसएसजी कमांडो और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
गृहमंत्री के प्रताप पार्क में पहुंचने के दौरान ट्रैफिक को रोक दिया गया था। एलजी के सलाहकार आरआर भटनागर, डिवकॉम वीके बिधूड़ी और एसएमसी के कमिश्नर अथर आमिर खान समेत अन्य अधिकारियों ने समारोह स्थल का कार्यक्रम से पहले जायजा लिया।
सुरक्षाबलों द्वारा प्रताप पार्क से सटी प्रेस एन्क्लेव में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन भी चलाया। इस दौरान वहां की इमारतों में तलाशी ली गई। हर इमारत को सैनिटाइज किया गया। श्रीनगर पहुंचने पर शाह ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इससे पहले एसकेआईसीसी श्रीनगर में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित वितस्ता महोत्सव में भाग लिया।
शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सौपे नियुक्ति पत्र
गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। शाह ने कई शहीदों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।