{"_id":"63c10f0d6cc88c1714077a70","slug":"home-minister-amit-shah-met-families-those-killed-rajori-terror-attack-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में गृहमंत्री शाह: खराब मौसम के चलते राजोरी दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में गृहमंत्री शाह: खराब मौसम के चलते राजोरी दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा
Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
सार
राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए दोहरे आतंकी हमले में सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर तलाशी अभियान चलाया था। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद पहुंचे हैं। वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें सभी एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने टारगेट किलिंग और आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों पर हो रही हमलों को रोकने के लिए ठोस उपाय करने को भी कहा। सुरक्षा बैठक के दौरान सीमा पार से आतंकी साजिशों को नाकाम बनाने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई थी। साथ ही जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा है। ढांगरी के आसपास के जंगलों को पुलिस व सेना की ओर से खंगाला गया। राजोरी से ढांगरी तक करीब 10 किलोमीटर सड़क पर भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।
राजोरी-जम्मू हाईवे और राजोरी-कालाकोट हाईवे पर भी जगह-जगह विशेष नाके लगा कर तलाशी ली जा रही है। जिले के नियंत्रण रेखा से जुड़ने वाले इलाकों और राजोरी-कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
ढांगरी गांव में पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास भी सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के एसओजी को तैनात किया गया है। ढांगरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।