फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Home Minister Amit Shah met families those killed Rajori terror attack

जम्मू में गृहमंत्री शाह: खराब मौसम के चलते राजोरी दौरा रद्द, उच्च स्तरीय बैठक में की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 01:28 PM IST
सार

राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए दोहरे आतंकी हमले में सात लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर तलाशी अभियान चलाया था। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद पहुंचे हैं। वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक भी करेंगे। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah met families those killed Rajori terror attack
जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें सभी एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने टारगेट किलिंग और आतंकी घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अल्पसंख्यकों पर हो रही हमलों को रोकने के लिए ठोस उपाय करने को भी कहा। सुरक्षा बैठक के दौरान सीमा पार से आतंकी साजिशों को नाकाम बनाने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई थी। साथ ही जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा है। ढांगरी के आसपास के जंगलों को पुलिस व सेना की ओर से खंगाला गया। राजोरी से ढांगरी तक करीब 10 किलोमीटर सड़क पर भी पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।

राजोरी-जम्मू हाईवे और राजोरी-कालाकोट हाईवे पर भी जगह-जगह विशेष नाके लगा कर तलाशी ली जा रही है। जिले के नियंत्रण रेखा से जुड़ने वाले इलाकों और राजोरी-कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


ढांगरी गांव में पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास भी सीआरपीएफ, सेना और पुलिस के एसओजी को तैनात किया गया है। ढांगरी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed