फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   holticulture in jammu-kashmir

प्रदेश में लगेंगे दोगुनी पैदावार वाले नई प्रजाति के फलदार पौधे

विज्ञापन
holticulture in jammu-kashmir
जम्मू। प्रदेश में अब स्थानीय प्रजातियों की जगह फलों की नई प्रजातियां लगाने की तैयारी है। ये नई प्रजातियां दोगुनी पैदावार के साथ बागवानों की आय भी बढ़ाएंगी। मेगा हार्टीकल्चर नर्सरी फॉर हाई डेंसिटी प्लांट प्रोजेक्ट के तहत बड़ा बदलाव लाया जा रहा है। इसमें बागवानों को लीची, आम, अमरूद, खुबानी समेत अन्य फलदार पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्थानीय प्रजातियों के फल ही बाजार तक पहुंच रहे हैं। हालांकि, इससे प्रदेश भर के लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब नई प्रजातियों के फलों के पौधे लगाने से पैदावार डबल हो जाएगी और साथ ही आय में इजाफा होगा। कई बार पैदावार अच्छी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में बागवानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस बारे में प्रधान सचिव नवीन चौधरी भी अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। इसके अलावा बागवानी विभाग अपने स्तर पर भी प्रदेश भर में नई प्रजातियों के बाग लगाएगा। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसके अलावा रेड लीची के लिए छह सौ कनाल जमीन में बाग बनाया जाएगा। इसे प्रदेश और देश के अन्य भागों में भेजा जाएगा। ये तमाम पौधे कम समय में तैयार होकर फल देना शुरू कर देते हैं। चार से पांच साल में पौधे तैयार होंगे। अब इस माह से पौधे वितरित करने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक ने बताया कि पहले सेब की प्रजातियों को अपग्रेड किया गया। अब आम, लीची, अमरूद और अन्य पर काम शुरू हो रहा है। जल्द ही बागवानों को इनकी नई प्रजातियों के पौधे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed