{"_id":"6600a132009203f00d097144","slug":"holika-dahan-was-done-after-worshiping-devotee-prahlad-jammu-news-c-385-1-ja21001-103032-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्री श्री राधा गोविंद धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्री श्री राधा गोविंद धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री श्री राधा गोविंद धाम शक्तिनगर में गौर पूर्णिमा के अलावा फूलों की होली खेली गई। रविवार देर शाम को मंदिर परिसर में आयोजित उत्सव में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलने के साथ एक-दूसरे को बधाई भी दी। इससे पहले मंदिर के पुजारी ने विधिवत भगवान की पूजा-अर्चना की। वहीं, संध्या आरती के बाद श्री राधा गोविंद झांकी मंदिर परिसर में निकाली गई।
झांकी में राधा-कृष्ण का स्वरूप धरे कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। झांकी के दर्शन के साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भजन-कीर्तन किए। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा फूलों से होली खेली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इधर समारोह को लेकर फूलों और झालरों से मंदिर को आकर्षक सजाया गया था।