फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   holidays of police officials cancelled till amarnath yatra 2019 end, they have to be active 24 hours

अमरनाथ यात्रा खत्म होने तक पुलिस अफसरों की छुट्टियां हुई रद्द, 24 घंटे रहना होगा एक्टिव

Mon, 24 Jun 2019 03:23 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 24 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
holidays of police officials cancelled till amarnath yatra 2019 end, they have to be active 24 hours
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर हाईवे पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला

अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से खत्म होने तक पुलिस अफसरों को छुट्टी नहीं मिलेगी। खासकर वो अफसर जिनके क्षेत्राधिकार में अमरनाथ यात्रा से संबंधित कोई भी कार्य होगा। नेशनल हाईवे के अधीन आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों के एसएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह 24 घंटे अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मिलकर हाईवे पर गश्त करेंगे। 

विज्ञापन


लखनपुर से लेकर कश्मीर तक यह व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि यदि जम्मू से अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना होने के बाद कहीं पर यात्रा रुकती है तो इसका असर लखनपुर से कश्मीर तक दिखेगा। ऐसी स्थिति में जहां पर भी यात्री रुके होंगे, उनकी सुविधा के लिए पुलिस अधिकारियों को आगे आकर काम करना होगा। पैनी नजर बनाकर रखनी होगी। ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
विज्ञापन


शिविर की सुरक्षा पर लगातार मंथन
जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर की सुरक्षा पर भी लगातार मंथन किया जा रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसर मिलकर यात्रा की सुरक्षा की प्लानिंग कर रहे हैं। भारतीय सेना अध्यक्ष भी दो दिन तक जम्मू में रहकर गए हैं। उन्होंने बार्डर और एलओसी दोनों का ही दौरा किया है। जवानों को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बीएसएफ और सीआरपीएफ की ओर से भी अपने स्तर पर लगातार यात्रा की सुरक्षा पर मंथन हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत
शहर के होटलों, संदिग्ध इलाकों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों की सुरक्षा पर भी सीनियर अधिकारियों की लगातार संबंधित अफसरों से बात हो रही है। इन क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में दिखाई देने वाले किसी भी व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, इसके बाद कश्मीर में जाकिर मूसा और रियाज नायकू जैसे आतंकियों के मारे जाने के बाद यात्रा की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। जिससे निपटने के लिए अब तक के सबसे बेहतर इंतजाम करने होंगे।

 

हरसंभव बंदोबस्त किया गया है
"यात्रा की सुरक्षा के लिए हर संभव बंदोबस्त किया गया है। सुरक्षाबलों ने अपने स्तर पर इंतजाम कर लिए हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां मिलकर प्लानिंग के साथ काम कर रही हैं। अमरनाथ यात्रा पुलिस के सालाना इवेंट में सबसे बड़ा इवेंट होता है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया गया है।"- विवेक गुप्ता, डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed