फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Holi 2024: Holi celebration in Jammu Youth play with colours during Holi celebrations

Holi 2024: जम्मू में होली की धूम... युवाओं ने खूब उड़ाए गुलाल और अबीर, उपराज्यपाल ने दी बधाई

Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि होली आशा, उल्लास और खुशियों का अग्रदूत है।

विज्ञापन
Holi 2024: Holi celebration in Jammu Youth  play with colours during Holi celebrations
जम्मू में होली पर्व पर जश्न मनाते हुए - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू में होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर युवाओं की टोलियां घूमने निकलीं। वहीं, महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर होली का पर्व मनाया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि होली आशा, उल्लास और खुशियों का अग्रदूत है। इस त्योहार के असंख्य रंग हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं, भाईचारे को मजबूत करते हैं और एकता और सद्भाव की भावना पैदा करते हैं। 

विज्ञापन

 It
ये उत्सव हमें वंचितों के जीवन में खुशी लाने के लिए धार्मिकता, करुणा और प्रतिबद्धता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। हम यह सुनिश्चित करें कि होली से जुड़े रंग, आदर्श और मूल्य सभी के जीवन को छूएं। यह त्योहार हर किसी के जीवन को अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लाए।

विज्ञापन

Holi 2024: Holi celebration in Jammu Youth  play with colours during Holi celebrations
जवानों ने मनाई होली - फोटो : एजेंसी

बीएसएफ के जवानों ने मनाई होली

आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने जमकर होली खेली। जवानों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, महिला अधिकारियों और जवानों में रंगों के त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। दिनभर जवान होली के गीतों पर थिरकते दिखाई दिए।

ऑक्ट्राय पोस्ट पर नियुक्त बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि भले ही वे लोग अपने परिवागों के साथ नहीं हैं, लेकिन पूरा देश ही उनका परिवार है। देश का हर एक व्यक्ति उनके परिवार का हिस्सा है। सरहद पर मौजूद महिला अधिकारियों व कांस्टेबलों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाया। 

एक महिला अधिकारी ने कहा कि वह अपने घर से सैकड़ों किमी दूर देश की सीमा पर तैनात हैं और अपना फर्ज निभा रहे हैं। आज जिस प्रकार होली का पर्व मनाया गया। उससे लगा कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही पर्व मना रहे हैं। इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने अपनी राज्य की भाषा में होली के गीतों पर नृत्य किया।

अखनूर सेक्टर में सैन्य जवानों ने उड़ाया गुलाल

अखनूर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने होली का त्योहार मनाया। इस बार 16 कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा विशेष तौर पर जवानों के बीच होली मनाने पहुंचे थे। सैन्य अधिकारियों व जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि कोशिश है कि अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर बैठे सैनिकों को घर व परिवार की कमी महसूस न हो। सैन्य अधिकारी ने जवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेना के कड़े पहरे के चलते हमारे देशवासी आज सभी त्यौहार सुरक्षित मनाते हैं। इस दौरान सभी जवानों ने देशभक्ति के गानों पर झूम कर होली की खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed