फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hockey tournament in kashmir: Srinagar defeated Baramulla 2-0 in the final match of hockey competition.

Hockey Tournament in Kashmir: हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में श्रीनगर ने 2-0 से बारमुला को दी मात

Thu, 31 Aug 2023 05:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 05:08 PM IST
सार

हॉकी टूर्नामेंट में श्रीनगर और बारामुला की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मैच हुआ। इसमें श्रीनगर ने 2-0 के स्कोर से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
hockey tournament in kashmir: Srinagar defeated Baramulla 2-0 in the final match of hockey competition.
srinagar - फोटो : संवाद

विस्तार

पोलो व्यू में नवनिर्मित एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में बुधवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट 22 अगस्त से खेले जा रहे टूर्नामेंट में श्रीनगर और बारामुला की टीम के बीच रोमांचक फाइनल मैच हुआ। इसमें श्रीनगर ने 2-0 के स्कोर से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और हॉकी जम्मू-कश्मीर के सहयोग से चिनार कोर मुख्यालय के 31 सब-एरिया द्वारा आयोजित किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में कश्मीर के 10 जिलों की कुल 10 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन नॉक-आउट सह लीग आधार पर किया गया था। नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में यह पहला बड़ा हॉकी टूर्नामेंट है। फाइनल मैच तक कुल नौ लीग मैच खेले गए। उन्होंने बताया कि गगनदीप सिंह (श्रीनगर टीम) को फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ''मैन ऑफ द मैच'' से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीफ फारूक भट्ट (कुलगाम टीम) को गोल पोस्ट पर ठोस रक्षा दिखाने के लिए टूर्नामेंट के ''सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर'' से सम्मानित किया गया और अरुणप्रीत सिंह (श्रीनगर टीम) को पूरे टूर्नामेंट में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए ''प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'' चुना गया। कश्मीर घाटी में महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए फाइनल मैच से पूर्व श्रीनगर और बडगाम की महिला टीमों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed