फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hm amit Shah orders implementation of area domination zero terror plans in Jammu

Zero Terror Plans: आतंकवाद पर अमित शाह की दो टूक, बोले- कश्मीर की तरह जम्मू में लागू हो शून्य आतंकवाद योजना

Sun, 16 Jun 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 16 Jun 2024 05:42 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह ने एजेंसियों को क्षेत्र प्रभुत्व योजना और शून्य-आतंकवाद योजना के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को जम्मू संभाग में दोहराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
hm amit Shah orders implementation of area domination zero terror plans in Jammu
अमित शाह बैठक करते हुए - फोटो : एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीर की तरह ही जम्मू संभाग में क्षेत्र प्रभुत्व और शून्य-आतंकवाद योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार नवीन तरीकों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों पर नकेल कस कर एक उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हाल के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक में गृह मंत्री ने अधिकारियों को ये बातें कहीं।
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह ने एजेंसियों को क्षेत्र प्रभुत्व योजना और शून्य-आतंकवाद योजना के माध्यम से कश्मीर घाटी में हासिल की गई सफलताओं को जम्मू संभाग में दोहराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद की बैठक में उन्होंने 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जहां सुरक्षा बलों द्वारा आने वाले दिनों में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इसी तरह की बैठक करने के तीन दिन बाद अमित शाह ने गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नामित सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed