फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul commander Zakir Musa quits after outfit condemns his 'beheading' threat to separatists

कश्मीर: आतंकी संगठन हिजबुल में पड़ी दरार, कमांडर जाकिर मूसा ने संगठन छोड़ा

Sat, 13 May 2017 11:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Sat, 13 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hizbul commander Zakir Musa quits after outfit condemns his 'beheading' threat to separatists
जाकिर मूसा - फोटो : File Photo
हुर्रियत नेताओं के खिलाफ हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर जाकिर मूसा के बयान के बाद आतंकी संगठन में दरार पड गई है। आतंकी संगठन ने एक आडियो जारी कर कहा है कि मूसा का हुर्रियत नेताओं के सिर काटने वाला बयान उसका निजी है। इससे संगठन इत्तफाक नहीं रखता।
विज्ञापन


इसके विपरीत हिज्ब कमांडर मूसा ने शनिवार को एक और नया आडियो जारी कर कहा कि वह अपने बयान पर कायम है।

मूसा ने कहा कि अगर उसका संगठन उसके बयान से इत्तफाक नहीं रखता और उसके बयान के साथ नहीं है तो उसका भी हिजबुल से कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि मेरा खून इस्लाम के लिए बहेगा न कि किसी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के लिए।
विज्ञापन

बुरहान के मारे जाने के बाद से मूसा बना था कमांडर

Hizbul commander Zakir Musa quits after outfit condemns his 'beheading' threat to separatists
terrorist - फोटो : Demo Photo
गौरतलब है मूसा ने शुक्रवार को एक आडियो जारी कर कश्मीर के हुर्रियत नेताओं को चेतावनी दी थी कि वे कश्मीर मसले पर राजनीति न करें। कश्मीर को राजनीतिक मुद्दा बताने वाले हुर्रियत नेताओं को मूसा ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश की तो उनके सिर काटकर लाल चौक पर लटका देंगे। उसने कहा था कि यह लड़ाई इस्लाम की है।

मूसा के इसी बयान पर आतंकी संगठन हिजबुल ने कहा कि यह मूसा का निजी बयान है। इससे संगठन इत्तफाक नहीं रखता। हिज्ब कमांडर आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद मूसा को आतंकी संगठन का कमांडर बनाया गया है। पिछले साल जुलाई में संगठन की कमान संभालने वाले मूसा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक नए ऑडियो संदेश में कहा, मैं अपने बयान और संदेश पर कायम हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed