फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizbul commander Manan Wani death Omar Abdullah and Gautam Gambhir in war of words on Twitter

गौतम गंभीर और उमर अब्दुल्ला के बीच ट्विटर वार, मन्नान वानी की मौत पर छिड़ी बहस

Sat, 13 Oct 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hizbul commander Manan Wani death Omar Abdullah and Gautam Gambhir in war of words on Twitter
- फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मारे गए आतंकी मन्नान वानी की मौत के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला में ट्विटर पर जंग छिड़ गई। शुक्रवार को गौतम गंभीर ने ट्वीट पर बीजेपी, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा कि आपको शर्म से सिर नीचे कर लेना चाहिए क्योंकि आपकी वजह से एक जवान व्यक्ति किताब से गोलियां चलाने पर मजबूर हुआ है। उन्होंने लिखा कि हमने एक आतंकी, एक कट्टर टैलेंट को मारा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर के ट्वीट के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि इस व्यक्ति को नक्शे पर मन्नान के घर का जिला भी नहीं पता होगा, मगर यह बात कर रहे हैं कि कैसे एक युवा कश्मीर में बंदूक उठा लेता है। गंभीर को कश्मीर के बारे में उतना ही पता है, जितना मुझे क्रिकेट के बारे में। मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं पता।

उसके बाद गौतम गंभीर ने उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए लिखा कि आप मैप के बारे में बात ही मत करो आपने तो कश्मीर को पाकिस्तान के नक्शे में जोड़ने में बहुत मेहनत की है। आप बताओ कि आपने और आपके साथी नेताओं ने कश्मीरी युवा के लिए किया ही क्या है?

 
इस ट्वीट के बाद उमर अब्दुल्ला ने गौतम गंभीर को जवाब देते हुए लिखा- ‘हाल ही में मेरी पार्टी के दो साथियों कि आतंकियों ने हत्या कर दी थी। साल 1988 से अब तक पार्टी के 1000 से अधिक कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं। मैं राष्ट्रवाद और बलिदान पर आपसे बहस नहीं करना चाहता जिसको इसका अर्थ ही न पता हो।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed