फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizb terrorist Riyaz Naikoo instruct cadres use Acid on Panchayat elections

J&K: हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों को दी एसिड हमले की धमकी

Sun, 07 Jan 2018 08:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 07 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
 Hizb terrorist Riyaz Naikoo instruct cadres use Acid on Panchayat  elections
- फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों पर एसिड हमले करने की धमकी दी है। धमकी भरा वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसकी सत्यता का पता लगाने में जुट गई हैं।

विज्ञापन


रियासत सरकार की ओर से 15 फरवरी से पंचायत चुनाव कराए जाने की घोषणा से बढ़ी सरगर्मी के बीच आतंकियों की धमकी से प्रत्याशियों की सुरक्षा करना चुनौती रहेगी।नायकू तथा समीर टाइगर के बीच हुई बातचीत का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


12:34 मिनट के इस वीडियो में समीर टाइगर हिजबुल कमांडर से पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश मांगते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में रियाज नायकू ने निर्देश दिया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में भागीदारी करने वालों पर एसिड हमले किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसन्ट्रेट एसिड का इसके लिए इस्तेमाल किया जाए। कहा कि चुनाव में हिस्सा में लेने वाले लोगों को गोली से नहीं मारेंगे बल्कि ऐसी सजा देंगे जिससे उन्हें गलती का अहसास हो। चुनाव में वे ही लोग हिस्सा लेते हैं जो घर वालों पर बोझ होते हैं।

यदि उन्हें गोली से मार दिया गया तो एसआरओ के तहत नौकरी मिल जाएगी और आर्थिक मदद भी। इस वजह से ऐसी सजा देनी है जिससे वह अपनी गलती का अहसास कर सकें। वीडियो में फौज तथा पुलिस से फरार होकर हिजबुल का दामन थामने वालों की हाल ही में जारी वीडियो को नकारते हुए नायकू ने कहा कि हिज्ब ने ऐसा कोई वीडियो नहीं जारी किया है। यह सब सुरक्षा एजेंसियों की चाल है।


दोनों कतई सुरक्षा एजेंसियों के मुखबिर नहीं हैं और न ही उन्होंने अपने साथियों को मरवाया है। दोनों अब भी हिज्ब के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें हिज्ब से निकाला नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed