{"_id":"5a5232ae4f1c1b9b518b575f","slug":"hizb-terrorist-riyaz-naikoo-instruct-cadres-use-acid-on-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों को दी एसिड हमले की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों को दी एसिड हमले की धमकी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 07 Jan 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के हिजबुल कमांडर रियाज नायकू ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों पर एसिड हमले करने की धमकी दी है। धमकी भरा वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इसकी सत्यता का पता लगाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
रियासत सरकार की ओर से 15 फरवरी से पंचायत चुनाव कराए जाने की घोषणा से बढ़ी सरगर्मी के बीच आतंकियों की धमकी से प्रत्याशियों की सुरक्षा करना चुनौती रहेगी।नायकू तथा समीर टाइगर के बीच हुई बातचीत का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन
12:34 मिनट के इस वीडियो में समीर टाइगर हिजबुल कमांडर से पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश मांगते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में रियाज नायकू ने निर्देश दिया है कि आने वाले पंचायत चुनाव में भागीदारी करने वालों पर एसिड हमले किए जाएं।
विज्ञापन
कंसन्ट्रेट एसिड का इसके लिए इस्तेमाल किया जाए। कहा कि चुनाव में हिस्सा में लेने वाले लोगों को गोली से नहीं मारेंगे बल्कि ऐसी सजा देंगे जिससे उन्हें गलती का अहसास हो। चुनाव में वे ही लोग हिस्सा लेते हैं जो घर वालों पर बोझ होते हैं।
यदि उन्हें गोली से मार दिया गया तो एसआरओ के तहत नौकरी मिल जाएगी और आर्थिक मदद भी। इस वजह से ऐसी सजा देनी है जिससे वह अपनी गलती का अहसास कर सकें। वीडियो में फौज तथा पुलिस से फरार होकर हिजबुल का दामन थामने वालों की हाल ही में जारी वीडियो को नकारते हुए नायकू ने कहा कि हिज्ब ने ऐसा कोई वीडियो नहीं जारी किया है। यह सब सुरक्षा एजेंसियों की चाल है।
दोनों कतई सुरक्षा एजेंसियों के मुखबिर नहीं हैं और न ही उन्होंने अपने साथियों को मरवाया है। दोनों अब भी हिज्ब के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें हिज्ब से निकाला नहीं गया है।