फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Hizb chief salahuddin still wants to come back: as dulat

आज भी भारत वापस आना चाहता है आतंकी सलाहुद्दीन: दुलत

Mon, 06 Jul 2015 12:53 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
Hizb chief salahuddin still wants to come back: as dulat

रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत रोज कश्मीर से जुड़े नए-नए खुलासे कर रहे हैं। अब उनका कहना है कि भारत सरकार ने हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन की वापसी की योजना में बहुत समय बर्बाद कर दिया। प्रतिबंधित आतंकी संगठन का प्रमुख आज भी भारत लौटना चाहता है।

विज्ञापन


दुलत को यह भी लगता है कि उनके बाद भारतीय खुफिया एजेंसी ने कश्मीर में वैसी रुचि नहीं दिखाई। दुलत ने अपनी किताब में लिखा है, ‘सलाहुद्दीन 2001 तक वापस आने के लिए तैयार था और इस बारे में मैंने उसे सैकड़ों बार समझाया था। संभव है कि मेरे बाद के रॉ प्रमुख विक्रम सूद की दिलचस्पी दूसरी बातों में रही हो।’
विज्ञापन


दुलत ने एक वाकये का जिक्र करते हुए बताया है कि सलाहुद्दीन ने आईबी के श्रीनगर प्रमुख केएम सिंह को फोन कर अपने बेटे को मेडिकल में दाखिला दिलाने के लिए मदद मांगी थी। यह काम हो जाने के बाद सलाहुद्दीन ने सिंह को फिर से फोन कर धन्यवाद भी कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम सलाहुद्दीन को वापस ला सकते थे

Hizb chief salahuddin still wants to come back: as dulat

दुलत ने लिखा है, ‘हमें इस तरह के मौकों का फायदा उठाना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से हमने ऐसा कभी नहीं किया। हम सलाहुद्दीन को वापस ला सकते थे। वह आना चाहता था पर मामला केवल इतना था कि उसे कब लाया जाए।

शायद हमने इस पर बहुत समय खराब कर दिया।’ दुलत ने बताया है कि सलाहुद्दीन 1990 के दशक के बीच में सरकार और अलगाववादियों के बीच होने वाली बातचीत में शामिल होना चाहता था।

इस बारे में उसने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मीर कासिम को फोन भी किया था। सलाहुद्दीन ने कासिम से कहा था कि अगर वे वार्ता शुरू कर रहे हैं तो उसे न भूलें।

दुलत के अनुसार अब भी उनके पास संदेश आते हैं, जिन्हें वे सरकार तक पहुंचा देते हैं। पूर्व रॉ प्रमुख के शब्दों में 20 साल बाद भी हमारा दोस्त पाक में असहाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed