फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   History-sheeter injured in Bagh encounter

Jammu News: हिस्ट्रीशीटर बाग मुठभेड़ में घायल

Tue, 10 Jun 2025 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 10 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter injured in Bagh encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह और सब इंस्पेक्टर अबरार मिर्जा पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी, हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी बाग अली उर्फ बागू उर्फ सन्नी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसे बिश्नाह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस ने हाल में बाड़ी ब्राह्मणा के थाना प्रभारी पर जानलेवा हमले पर कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी बाग हुसैन उर्फ बागू उर्फ सन्नी निवासी बलोल खड़, किकरी मोड़, बाड़ी ब्राह्मणा मूलतः निवासी लसवाड़ा, बिश्राह को हरियाणा से गिरफ्तार कर जम्मू लाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर थाना प्रभारी पर जानलेवा हमले में इस्तेमाल किए एक पिस्तौल और कुल्हाड़ी के बारे में अपराधी बाग अली ने कबूलनामा किया, जिसे बाग अली ने बिश्नाह थाना अंतर्गत आते गांव बाना चक में छुपाने की पुष्टि की।
विज्ञापन

एसडीपीओ गुरमीत सिंह की देखरेख में मीरां साहिब थाना प्रभारी जयपाल शर्मा, पीएसआई अजेश जमवाल और उनके साथ बिश्नाह थाना प्रभारी सुशील चौधरी को हथियार बरामद करने के लिए भेजा गया। मौके पर पहुंचते ही अपराधी बाग अली ने कांस्टेबल अरुण शर्मा की सर्विस राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कांस्टेबल अरुण शर्मा मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर अपराधी को खूंखार होते देख पुलिस ने बीच बचाव करते हुए अपराधी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें बाग अली के पैर में गोली लग गई। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अपराधी बाग अली को बिश्नाह अस्पताल लाया। वहां पर उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुख्यात अपराधी बाग हुसैन पर विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। अपराधी पर कुल 27 मामले दर्ज हैं। जम्मू, सांबा के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी अपराधी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। बाग अली पर आठ मामले पुलिस पर हमला करने के दर्ज हैं। इसमें हाल ही में थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा पुष्पेंद्र सिंह पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। बाग अली के खिलाफ मर्डर, डकैती, गैरकानूनी हथियार, किडनैपिंग, हिस्ट्रीशीटर और अनेक प्रकार के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed