फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Himalayan Film Festival to be held in Ladakh from September 24 to 28

लद्दाख : हिमालय की गोद में होगा फिल्म महोत्सव, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच और पर्यटन को पंख

Mon, 06 Sep 2021 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू 
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 04:02 AM IST
सार

  • लद्दाख में 24 से 28 सितंबर तक चलेगा हिमालयन फिल्म महोत्सव  
  • देश के 12 हिमालयन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की होगी भागीदारी
  • शार्ट फिल्म कैटेगरी में प्रतियोगिताएं, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कहानी, सिनेमेटोग्राफर और एडिटर का पुरस्कार 
  • हिमालयन राज्यों में फिल्म निर्माण-पर्यटन को बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की कवायद

विज्ञापन
Himalayan Film Festival to be held in Ladakh from September 24 to 28
लद्दाख का खूबसूरत नजारा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

हिमालय की गोद में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लद्दाख में 24 से 28 सितंबर तक हिमालयन फिल्म महोत्सव का होने जा रहा है। लद्दाख में अपनी तरह के इस पहले महोत्सव में 12 राज्यों व

विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस दौरान शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कहानी, सिनेमेटोग्राफर और एडिटर का पुरस्कार दिया जाएगा। फिल्म महोत्सव के माध्यम से हिमालयन राज्यों में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


हिमालयन राज्यों में आपसी समन्वय स्थापित करने तथा आपसी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए फिल्म निर्माताओं को मौके देने के उद्देश्य से आयोजित इस फिल्म महोत्सव के जरिये स्थानीय प्रतिभाओं को तराशा जाएगा। हिमालय क्षेत्र के युवाओं को फिल्म निर्माण के लिए अवसर मुहैया कराना भी इसका मकसद है। लद्दाख प्रशासन का कहना है कि फिल्म महोत्सव हिमालयन राज्यों को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में मंच प्रदान करने में सहायक होगा। इससे इन राज्यों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों के प्रतिभागी होंगे
हिमालयन राज्य लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश व नगालैंड के प्रतिभागी फिल्म महोत्सव में भाग लेंगे। 

तीन कैटगरी में नामांकन
फिल्म महोत्सव में शामिल होने वालों को तीन कैटगरी में अपना नामांकन भेजना है। पहला 15 मिनट का लघु फिल्म-डाक्यूमेंट्री, एक व पांच मिनट का प्रमोशनल लघु फिल्म। फिल्म किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है, लेकिन फिल्म निर्माता, निर्देशक, तकनीशियन तथा कलाकार हिमालयन राज्यों के ही होने चाहिए। सभी फिल्मों का सब टाइटल अंग्रेजी में होना चाहिए। एक सितंबर 2019 से 31 अगस्त 2021 के बीच निर्मित फिल्म की ही इंट्री भेजी जा सकती है। यदि फिल्म डब या दोबारा संस्करण की होगी तो इंट्री अवैध हो जाएगी। नामांकन 10 सितंबर तक भेजना है। 


पौने दो लाख से साढ़े तीन लाख इनाम
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म-डाक्यूमेंट्री, एक मिनट व पांच मिनट की लघु फिल्म को साढ़े तीन लाख, सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर व सर्वश्रेष्ठ एडिटर को पौने दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रमोशनल लघु फिल्म के विषय जल जीवन मिशन, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन व पर्यटन से जुड़े मुद्दे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed