फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Highway jammed against Rafale second day

गोलीकांड के खिलाफ दूसरे दिन भी जाम किया हाईवे

Thu, 18 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Thu, 18 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Highway jammed against Rafale second day
कठुआ। ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन कार्यालय में मंगलवार को हुए गोलीकांड के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी लोग सड़क पर उतर आए। ट्रक यूनियन के बैनर तले जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर राजबाग में जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर टायर जलाकर दोनों तरफ का यातायात ठप कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम करने के बाद लोगों ने एसएसपी कठुआ के सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन पर देर शाम यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल ट्रक यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरेआम गोलियां बरसाकर यूनियन का अध्यक्ष आसानी से फरार हो गया। बीते दिन उन्हें पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर आरोपियों को काबू करने का भरोसा दिलाया था लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी और कई अन्य आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे एसडीपीओ बॉर्डर और डीएसपी डीएआर का प्रयास विफल रहा। बाद में एसएसपी कठुआ मोहन लाल मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए एसएसपी ने कहा कि आरोपी किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे। मामले में शामिल तमाम आरोपियों को अगले एक दिन के भीतर पकड़ लिया जाएगा। इस भरोसे पर प्रदर्शनकारियों ने हाईवे का यातायात बहाल कर दिया। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। बड़े वाहनों के अलावा दो पहिया वाहनों की आवाजाही भी ठप कर दी गई। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए। उधर हाईवे पर फंसे वाहनों में सवार लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed