फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high security arrangements in bakshi stadium at srinagar

तीसरी आंख की सीमा में मनेगी जश्न-ए-आजादी

Fri, 14 Aug 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Aug 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
high security arrangements in bakshi stadium at srinagar

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जहां डिवीजनल कमिश्नर असगर समून ने जायजा लिया। वहीं, उन्होंने फुल ड्रेस रिहर्सल परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम में वीरवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। सीसीटीवी कैमरे का भी स्टेडियम में इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


इस फुल ड्रेस रिहर्सल में जेके पुलिस, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर फायर सर्विसेज, एनसीसी के अलावा अन्य दस्तों ने परेड में भाग लिया जिनमें विभिन्न स्कूलों के दस्ते भी शामिल हुए। परेड के अलावा स्कूली छात्रों तथा कल्चरल अकादमी व अन्य दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवीजनल कमिश्नर द्वारा इस मौके पर समारोह के लिए किए गए सभी प्रबंधों का जायजा लिया गया। पत्रकारों से बात करते हुए डिवीजनल कमिश्नर असगर सामून ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सभी प्रबंधों को आखिरी शक्ल दे दी गई है। खासकर सुरक्षा के सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं।


समून ने कहा कि श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में हाल ही हुई आतंकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी की गई है।

उन्होंने कहा कि देश विरोधी तत्व शांति भंग करने के प्रयास में रहते हैं लेकिन उनकी कोशिशों को विफल बनाने की पूरी तैयारी की गई है। इस मौके पर लगभग सभी प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारियों ने समारोह स्थल पर किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed