{"_id":"696bfecd31a2b48c78076453","slug":"high-court-news-jammu-news-c-10-jmu1052-814105-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
विज्ञापन
- मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास गई फाइल, जल्द ही मुहर लगने की संभावना
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में सुरक्षा और पार्किंग के मुद्दे सबसे अहम है। खास तौर पर पार्किंग के लिए वकीलों और मुवक्किलों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स में मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इस संबंध में फाइल मंजूरी के लिए वित्त विभाग के पास गई है जिस पर जल्द ही मुहर लगने की संभावना है।
हाईकोर्ट के पास करीब 13 सौ कनाल जमीन है। इसी पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग प्रस्तावित है। अदालत परिसर में रोजाना सैकड़ों वकीलों, कोर्ट कर्मचारियों और फरियादियों की आमद होती है। ऐसे में वाहन लगाना और उसकी सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। जस्टिस संजीव कुमार शुक्ला और जस्टिस संजय परिहार के दौरे के दौरान भी मुद्दा प्रमुखता से उठा।
यंग लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह लकी बताते हैं कि दोनों जस्टिस ने वकीलों और मुवक्किलों से संबंधित परेशानी को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। पार्किंग बनने के बाद सभी को परेशानी से निजात मिलने की संभावना है।