{"_id":"5e0b3de68ebc3e87f736979f","slug":"high-court-jammu-wing-released-annual-calendar-of-holiday-courts-remain-closed-from-1-to-24-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट जम्मू विंग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, एक से 24 जनवरी तक बंद रहेंगी अदालतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट जम्मू विंग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर, एक से 24 जनवरी तक बंद रहेंगी अदालतें
Tue, 31 Dec 2019 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट (जम्मू विंग) ने छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों में 1 जनवरी से 24 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी।
इसके अलावा 8 जून से 26 जून, 2020 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होगा। 6 से 10 अप्रैल तक स्थानीय अवकाश होंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया।
हाईकोर्ट ने अपने वार्षिक छुट्टियों के कैलेंडर को सरकारी कैलेंडर की तरह ही रखा है। इसमें पहली बार विलय दिवस पर छुट्टी को शामिल किया गया है। जम्मू विंग में बार एसोसिएशन की शुरू से ही विलय दिवस पर छुट्टी की मांग रही है।
विज्ञापन
बार के पूर्व अध्यक्ष बी एस सलाथिया ने अपने फेसबुक पेज पर इस छुट्टी के लिए चलाए गए आंदोलन की कुछ पुरानी तस्वीरों को भी साझा किया।