{"_id":"61294c9c8ebc3e79f34bd26e","slug":"high-court-bar-association-election-today-after-three-years-in-jammu-jammu-city-news-jmu242432995","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का तीन साल बाद शनिवार को चुनाव होगा। 1500 से अधिक वकील मतदान करेंगे। प्रधान समेत अन्य पदों के लिए कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन उम्मीदवारों ने वोटरों को रिझाने के लिए हर तरह का प्रयास किया। सोशल मीडिया के जरिए उम्मीदवार वोटरों से वोट मांगते हुए नजर आए।
चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। सुबह 10 से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। जबकि 29 अगस्त को सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती होगी। कोरोना के चलते पिछले दो साल से चुनाव नहीं हो पा रहे थे। कई बार चुनाव कराने की घोषणा की गई, लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव को टालना पड़ा। चुनाव को लेकर दिनभर हाईकोर्ट में गहमागहमी रही। चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर सिंह ने बताया कि कुल 1583 वोटर मतदान करेंगे। इसके लिए चार बूथ बनाए गए हैं। पहला बूथ महिला वोटरों के लिए रहेगा। जबकि बाकी के तीन अन्य बूथ पर पुरुष वोटर मतदान करेंगे।
ये उम्मीदवार मैदान में
प्रधान पद : रंजीत सिंह जमवाल, निर्मल कोतवाल, अशोक शर्मा, एमके भाद्वादज
उप प्रधान : मोहिंदर पाल, पीएस पवार, गुरजीत सिंह वजीर, रोहित वर्मा
महा सचिव : हिमांशु शर्मा, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अमित गुप्ता
संयुक्त सचिव : अतुल रैना, आदात्यि शर्मा
कैशियर : साहिल शर्मा, अमरदीप सिंह