फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High and Higher Secondary School to open in Jammu

जम्मू में आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल, एसओपी का सख्ती से पालन के निर्देश

Mon, 21 Sep 2020 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2020 01:45 AM IST
सार

  • शिक्षा निदेशक ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रशासन को जारी किए निर्देश
  • 50 फीसदी स्टाफ ही आएगा, अभिभावकों की सहमति से विद्यार्थियों के लिए आने का विकल्प

विज्ञापन
High and Higher Secondary School to open in Jammu
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते बंद स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। केंद्र की गाइडलाइन के तहत 21 सितंबर से हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को खोला जाएगा। नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से स्कूल में आ सकेंगे। इसे लेकर सरकारी और निजी स्कूलों ने तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक जम्मू अनुराधा गुप्ता ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों, जोनल शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से स्कूल प्रिंसिपल व हेडमास्टर को पत्र जारी कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन कोविड संबंधी एसओपी का सख्ती से पालन करेंगे। इसमें कोताही होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। एसओपी के तहत केवल रेड जोन से बाहर स्कूल ही खुलेंगे। शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ की 50 फीसदी हाजिरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ सदस्य ऑनलाइन पढ़ाई, टेलि काउंसलिंग व अन्य कार्य ही करेंगे। विद्यार्थी स्वैच्छिक रूप से स्कूल आ सकते हैं लेकिन उनके लिए अभिभावकों की लिखित में सहमति अनिवार्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed