फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   high alert on international border

J&K: पुलिस पर आतंकी हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट

Mon, 06 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 06 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
high alert on international border
नाकों पर जवान अलर्ट - फोटो : File Photo
श्री अमरनाथ यात्रा से पहले घाटी में बढ़ रहे आतंकी हमलों के बाद लखनपुर से जम्मू तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा अलर्ट कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों से बाहर हाईवे पर करीब दो दर्जन नाकों को बढ़ाया गया है। थानों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


जम्मू-लखनपुर हाईवे आतंकियों के निशाने पर अक्सर रहा है। आतंकी हमलों की हालांकि किसी भी पुख्ता सूचना का पुलिस अधिकारियों ने इंकार किया है। घाटी में पिछले कुछ दिनों से पैदा हुए हालातों के बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और हाईवे के बीच दूरी दस किमी के बीच है।
विज्ञापन


आतंकी घुसपैठ करने के बाद सीमावर्ती पुलिस थानों पर हमला भी कर चुके  हैं। इसके अलावा सैन्य शिविरों में भी हमले हो चुके हैं। सांबा, हीरानगर क्षेत्र में आतंकी बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद हाईवे दोबारा से उनके निशाने पर है। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने 80 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त कंपनियां में भी इस महीने के अंत तक पहुंचेगी। इससे पहले पुलिस अपने तौर पर सुरक्षा को बढ़ा रही है। डीआईजी जम्मू कठुआ रेंज अशकूर वानी के अनुसार खुफिया तंत्र को मजबूत किया गया है। ऐसी कोई सूचना नहीं है कि आतंकी हाईवे पर कोई हमला कर सकते हैं।


आतंकी हमलों से निपटने के लिए पुलिस अपनी सुरक्षा तैयारियों की लगातार समीक्षा करती रहती है। पुलिस पर हमले बढ़ने के कारण आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और पंजाब बार्डर के साथ लगते प्रमुख नाकों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। रात्रि गश्त भी बढ़ाई गई है। आला अधिकारी भी औचक निरीक्षण करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed