{"_id":"619be48adbaa9a17972879ad","slug":"high-alert-in-jammu-and-kathua-after-pathankot-grenade-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरा मजबूत: पठानकोट ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-कठुआ में हाई अलर्ट, सैन्य और सीआरपीएफ कैंप की सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरा मजबूत: पठानकोट ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-कठुआ में हाई अलर्ट, सैन्य और सीआरपीएफ कैंप की सुरक्षा कड़ी
Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:12 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले वाहनों को पुलिस खंगाल रही है। लखनपुर और कठुआ से सटे सैन्य क्षेत्रों और पुलिस स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा बल सतर्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट में सैन्य कैंप के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ से लेकर जम्मू तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। लखनपुर से लेकर जम्मू तक हाइवे किनारे सभी सैन्य और सुरक्षा कैंप के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही पंजाब से जम्मू आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। सोमवार देर रात तक पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों और यात्रियों के सामान को खंगाला।
विज्ञापन
जम्मू के रघुनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, सैन्य कैंपों, एयरफोर्स स्टेशन आदि पर भी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। पुलिस को यहां हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, सेना और सीआरपीएफ को भी अपने कैंपों के बाहर और भीतर सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए कहा गया है। खासकर कुंजवानी, पुरमंडल मोड़ से जम्मू प्रवेश करने वालों की तलाशी के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की क्यूआरटी टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। सभी नाकों और हाईवे पर गश्त करने के लिए कहा गया है। साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों और सीमावर्ती इलाकों से जम्मू आने वाले रास्तों पर भी विशेष जांच करने के लिए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। - चंदन कोहली, एसएसपी, जम्मू
विज्ञापन
लखनपुर समेत पंजाब से सटी सरहदों पर नाकेबंदी
ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ पुलिस ने सभी अंतरराज्यीय रूट पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। खासकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। लखनपुर समेत पंजाब से सटी सरहदों पर नाकेबंदी कर दी गई है।
लखनपुर और कठुआ से सटे सैन्य क्षेत्रों और पुलिस स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिले में सुरक्षा संस्थानों पर हमलों का पुराना इतिहास रहा है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती हैं। जम्मू-पठानकोट एनएच पर रात की गश्त के साथ ही भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर भी सुरक्षा घेरे को और मजबूत कर दिया गया है।