फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High alert in Jammu after the blast in Udhampur, deployment security forces on highway

Udhampur Bus Blast: उधमपुर में धमाके के बाद जम्मू में हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉयड टीम ने बस अड्डे को खंगाला

Fri, 30 Sep 2022 01:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 01:55 AM IST
सार

उधमपुर धमाके के बाद जम्मू हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड समेत रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। बस चालकों को हिदायत दी गई है कि वह बस खाली होने की स्थिति में उसे कहीं भी छोड़कर नहीं जाएं।

विज्ञापन
High alert in Jammu after the blast in Udhampur, deployment security forces on highway
जम्मू में वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर धमाके के बाद जम्मू में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वीरवार को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड में डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ चप्पे-चप्पे को खंगाला। इस दौरान बस चालकों को निर्देश दिया गया कि वह बस खाली होने की स्थिति में उसे कहीं भी छोड़कर नहीं जाएं। साथ ही बस में बैठने वाले हर यात्री पर नजर रखें।

विज्ञापन


बस खाली होने और चलाने से पहले उसकी जांच कर लें। उधर, इंदिरा चौक पर दिनभर वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर से घोषणा की जा रही है कि संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें। 
विज्ञापन


बस स्टैंड पुलिस टीम ने बस स्टैंड के भीतर तमाम बसों की तलाशी ली। आसपास रहने वाले घरों और दुकानों को भी खंगाला। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि शहर के सभी नाकों पर वाहनों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू के वेयर हाउस, जनरल बस स्टैंड और नरवाल ट्रांसपोर्ट यार्ड में हिदायत जारी की गई है कि बस चालक बस खाली होने के बाद उसे अच्छी तरह से जांच ले। क्योंकि, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इसमें स्टिकी बम लगाकर किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। 

कन्वेंशन सेंटर के बाहर रहेगी थ्री टायर सुरक्षा

अमित शाह अपने जम्मू दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर आएंगे। इसे लेकर कन्वेंशन सेंटर के बाहर अभी से सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ-साथ सर्किट हाउस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। कनाल रोड पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

 सीमावर्ती क्षेत्र में बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता

दोमाना में पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी हैं। वीरवार को जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। कानाचक सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। संवाद 

धमाके के विरोध में निकाली रैली, पाकिस्तान के जलाए झंडे

उधमपुर में हुए धमाके के विरोध में मिशन स्टेटहुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल के नेतृत्व में जानीपुर में रैली निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पाकिस्तान के झंडे और पुतले भी जलाए गए। 


सुनील डिंपल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि पाकिस्तान के साथ कोई समझौता न करें। इसके साथ ही कश्मीर मुद्दे को हमेशा के लिए सुलझाएं। पीओके, गिलगित, बाल्टिस्तान को भी कब्जे में लिया जाए। डिंपल ने धमाके की एनआईए जांच की मांग की। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed