फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   High alert from border to city after Sidhra encounter, three-tier security cordon for new year

जम्मू-कश्मीर: सिद्दड़ा मुठभेड़ के बाद बॉर्डर से लेकर शहर तक हाई अलर्ट, नए साल को लेकर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

Thu, 29 Dec 2022 07:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 07:46 PM IST
सार

बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि धुंध को देखते हुए पूरे बार्डर पर हाई अलर्ट किया गया है। सुबह-शाम की गश्त को बढ़ाया गया है। एंटी टनल दस्ते को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस, सेना और बीएसएफ ने मिलकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को अमल में लाया है।
 

विज्ञापन
High alert from border to city after Sidhra encounter, three-tier security cordon for new year
जम्मू के सिद्दड़ा मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष के ठीक 3 दिन पहले सिद्दड़ा में मुठभेड़ के बाद नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर जम्मू शहर तक पूरे अमले को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। बीएसएफ के आईजी डी के बूरा ने बुधवार बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा के बंदोबस्त की समीक्षा की। वहीं, जवानों को हाई अलर्ट करते हुए गश्त को बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि धुंध को देखते हुए पूरे बार्डर पर हाई अलर्ट किया गया है। सुबह-शाम की गश्त को बढ़ाया गया है। एंटी टनल दस्ते को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस, सेना और बीएसएफ ने मिलकर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को अमल में लाया है।
विज्ञापन


तीन स्तर के सुरक्षा घेरे में सबसे पहले बीएसएफ और सेना बॉर्डर एवं एलओसी पर अपनी गश्त बढ़ाएगी। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस बॉर्डर और एलओसी के अधीन आने वाले 4 किलोमीटर के दायरे में अपनी गश्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा सिस्टम पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बॉर्डर और एलओसी से शहर को जोड़ने वाले तमाम लिंक रोड पर तैनाती के हैं। यहां पर बॉर्डर और एलओसी से जम्मू को जोड़ने वाले तमाम लिंक रोड पर सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे तक वाहनों की विशेेष जांच होगी। 

हाईवे पर ट्रकों की कड़ी जांच के आदेश

सिद्दड़ा मामले के बाद कश्मीर जाने वाले ट्रकों की विशेष जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सांबा, कठुआ और जम्मू पुलिस से कहा गया है कि हाईवे से कश्मीर जाने वाले तमाम ट्रकों की कड़ी जांच करें। इसके लिए कुछ जगहों को चिह्नित किया गया है। यहां पर पुलिस की विशेष टीमें नए साल तक तैनात रहेंगी। 

जगह-जगह तलाशी अभियान

मुठभेड़ के बाद जम्मू में कई जगहों पर वाहनों की तलाशी की गई। शहर के प्रमुख जगहों पर पुलिस की तरफ से नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई। अगले 3 दिन तक शहर को हाई अलर्ट पर रखते हुए वाहनों की गहन तलाशी करने के लिए कहा गया है। 

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन को भी खंगाला

पुलिस ने शहर के तमाम बड़े स्थलों पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती कर दी है। खासकर नागरिक सचिवालय, रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर के बाहर अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन जम्मू, बस स्टैंड के बाहर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बस स्टैंड के अलावा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट किया गया है। एसएसपी चंदन कोहली का कहना है कि तमाम प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त तैनाती के साथ रात के समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed