{"_id":"5ef1d1ef8ebc3e42c94d7e4a","slug":"hideout-busted-in-poonch-surankote-in-general-area-of-hill-kaka-and-chotian-wali-dhok","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के बाद पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोलाबारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के बाद पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और गोलाबारूद बरामद
Tue, 23 Jun 2020 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
hideout busted in poonch
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के बाद पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया है। इस आतंकी ठिकाने से एक पीका राइफल, 212 कारतूस व अन्य सामग्री बरामद हुई है। इस ऑपरेशन को सेना की 16- आरआर और एसओजी ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। इस ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। इस ऑपरेशन को सेना की 5-राष्ट्रीय राइफल्स, 20-राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी ने अंजाम दिया है। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को हरवान इलाके में एक आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकी ठिकाना मिला जहां से ग्रेनेड, जीपीएस, एके-47 की मैगजीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
यह भी पढ़ेंः बात उस बेली ब्रिज की जिसकी वजह से बौखलाया है चीन, जानिए सबसे पहले इसे किसने और कब बनाया?