{"_id":"60f11be68ebc3ef9f8426bb7","slug":"hideout-busted-in-awantipora-jammu-kashmir-war-like-stores-were-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक मंसूबे ध्वस्त: कश्मीर में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, ऐसे छिपाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक मंसूबे ध्वस्त: कश्मीर में भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, ऐसे छिपाया गया था
Fri, 16 Jul 2021 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:10 AM IST
सार
अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन
बरामद गोला-बारूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के अवंतीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। भारी मात्रा में जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया गोला-बारूद बरामद हुआ है। जिसे बरामद कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 42-आरआर और सीआरपीएफ की बटालियन-180 ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नौदल में ज़ियारत इलाके में आतंकी ठिकाना है। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक भूमिगत ठिकाना मिला। जिसमें सात मोर्टार(51एमएम), पीका राइफल के 260 कारतूस, दो ग्रेनेड और दो स्प्रे( मिर्च के बने हुए) बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उधर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को श्रीनगर के दानमार इलाके की आलमदार कॉलोनी में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया और सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो आतंकी मारे गए। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया है कि दोनों स्थानीय आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। इस महीने में श्रीनगर में यह दूसरा एनकाउंटर है।
आईजीपी विजय कुमार के मुताबिक इस साल अब तक कश्मीर घाटी में 78 आतंकियों का खात्मा किया जा चुका है। मारे गए कुल आतंकियों में 39 दहशतगर्द लश्कर-ए-तैयबा के थे। अन्य आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन, अल-बदर, जैश-ए-मोहम्मद और अंसार-गजवातुल-हिंद से जुड़े थे।
यह भी पढ़ें- टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी