{"_id":"642941120c851ee304009c79","slug":"hero-of-kargil-war-tsewang-murop-awarded-with-vir-chakra-martyred-in-road-accident-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख: कारगिल युद्ध के नायक व वीर चक्र प्राप्त त्सेवांग मुरोप की सड़क हादसे में मौत, कोर कमांडर ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख: कारगिल युद्ध के नायक व वीर चक्र प्राप्त त्सेवांग मुरोप की सड़क हादसे में मौत, कोर कमांडर ने जताया दुख
Sun, 02 Apr 2023 02:17 PM IST
विमल शर्मा
एएनआई, लेह
एएनआई, लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
Subedar Major Tsewang Murop, Vir Chakra
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर व वीर चक्र से सम्मानित त्सेवांग मुरोप ने लेह के पास हुई सड़क हादसे में जान गवां दी। फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने उनके घर जाकर सेना की तरफ से संवेदना जताई।
विज्ञापन
उन्होंने मुरोप के पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुरोप अशोक चक्र (सेवानिवृत्त) समेत परिवार के अन्य लोगों को मुलाकात कर उन्हें ढांढस बधाया। कहा कि सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
फायर एंड फ्यूरी कोर ने ट़्वीट कर वीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप के निधन पर दुख जताया है। मुरोप कारगिल युद्ध के हीरो रहे हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों की ओर कब्जा किए गए भारतीय चौकियों को खाली कराया था। उनकी बहादूरी को देखते हुए सरकार ने उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था।
विज्ञापन