फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   herion, three arrested, border

Jammu News: चार करोड़ की 780 ग्राम हेरोइन समेत तीन गिरफ्तार, सीमापार संचालित नेटवर्क की बताई जा रही है खेप

विज्ञापन
herion, three arrested, border
गांधीनगर पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ पकउ़े गए तीन नशा तस्कर स्रोत पुलिस 
जम्मू। गांधीनगर पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 780 ग्राम हेरोइन के साथ तीन कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपियों में दो जम्मू और एक अमृतसर का रहने वाला है। शुरुआती जांच में खेप और तस्करों के तार सीमापार संचालित नेटवर्क से जुड़ने के संकेत मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि हेरोइन ड्रोन ड्रॉपिंग या अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब पहुंची और वहां से जम्मू लाई गई है। फिलहाल सभी एंगल पर जांच हो रही है।
विज्ञापन

गांधीनगर पुलिस के अनुसार 22 जून की रात को वेयर हाउस चौकी और थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम तवी रिवर फ्रंट के निकट विशेष जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बेलीचराना चौथे पुल की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। नाके पर तीनों घबरा गए और संदिग्ध हरकत करने लगे। पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान पॉलिथीन में रखी करीब 780 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कृष्णा नगर जम्मू निवासी विवेक कुमार, अपर कृष्णा नगर निवासी धमनजोत सिंह और अमृतसर के मजीठा रोड स्थित गुलमोहर एवेन्यू निवासी गगनदीप सिंह हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सांबा और कठुआ में भी सप्लाई
जांच में सामने आया है कि आरोपियों को खेप हैंडलर के माध्यम से मिली थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार गगनदीप सिंह की भूमिका पूरे नेटवर्क में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह जम्मू, सांबा और कठुआ के अलावा पंजाब में भी नशे की सप्लाई करता था। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि खेप कहां से आई और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के साथ सक्रिय ड्रग सिंडिकेट की पहचान हुई है। गिरोह के सीमापार संपर्कों, स्थानीय नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में नेटवर्क से जुड़े कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed