{"_id":"64c41f1ff4f3eea87d01fc14","slug":"hepatitis-in-arnia-samba-news-c-274-1-rsp1001-158-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बरसात में उबाल कर पीएं पानी, घर में रखें साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बरसात में उबाल कर पीएं पानी, घर में रखें साफ-सफाई
विज्ञापन
- राजकीय हाई स्कूल अरनिया में विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस से बचाव के उपाय बताए
संवाद न्यूज
अरनिया। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने राजकीय हाई स्कूल अरनिया में हेपेटाइटिस से बचाव पर जागरूकता शिविर लगया। स्वास्थ्य केंद्र अरनिया के डॉक्टर रोहित कुमार और जोनल शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र विशेष तौर पर मौजूद रहे। विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में जागरूक किया गया।, डॉ रोहित कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस पानी जनित बीमारी है, इसलिए सभी लोग बरसात में पानी उबालकर पीएं। चाहे वह पानी फिल्टर, हैंडपंप, या जलशक्ति विभाग की ओर से मुहैया करवाया जा रहा है। जिन घरों में हेपेटाइटिस से बच्चे बीमार हैं। उन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पेट में दर्द, खांसी, बुखार, दस्त या उल्टी की शिकायत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इलाज शुरू करें। इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। परहेज करने से आप स्वस्थ हो सकते हैं। बीमारी का 14 दिन का पीरियड होता है और उसके बाद मरीज स्वस्थ होने लगता है। अभिभावक बच्चों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर और शिक्षक मौजूद रहे।