जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल से टेलीफोन पर बात की और लगातार बारिश, बाढ़ व भूस्खलन से असम में बुनियादी ढांचे की बहाली और मरम्मत के लिए हर संभव सहायता की पेशकश की। डॉ. जितेंद्र ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तत्वावधान में पूर्वोत्तर परिषद लगातार बारिश और बाढ़ के मद्देनजर क्षतिग्रस्त बुनियादी सुविधाओं की बहाली और मरम्मत के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय सरकार की अन्य एजेंसियों और अन्य स्रोतों से वित्तीय और अन्य सहायता से संबंधित कार्यों का समन्वय भी करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार असम, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य प्रभावित राज्यों में बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।