फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Helicopter ambulance will be available in Lok Sabha elections

Jammu News: लोकसभा चुनाव में हेलिकाप्टर एंबुलेंस उपलब्ध होगी

विज्ञापन
Helicopter ambulance will be available in Lok Sabha elections
सिंगल और डबल इंजन हेलिकाप्टर के लिए भी 13 मार्च को आनलाइन बोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू कश्मीर के कार्यालय की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव में एक हेलिकाप्टर एंबुलेंस के अलावा एक सिंगल इंजन हेलिकाप्टर और एक दो इंजन वाले हेलिकाप्टर के प्रस्ताव के लिए अनुरोध किया गया है। इसके लिए नामी कंपनियों, एजेंसियों, फर्म, सेवा प्रदाताओं से 13 मार्च की दोपहर को आनलाइन बोली लगाई जाएगी।

प्रस्ताव में एक हेलिकाप्टर एंबुलेंस को प्रत्येक चुनाव के चरण में वेट लीज के आधार पर पांच दिन उपलब्ध रखा जाएगा। इसी तरह सिंगल इंजन वाले हेलिकाप्टर को वेट लीज के आधार पर तीन दिन उपलब्ध रखा जाएगा। इस सेवा को पहले चरण के चुनाव के दिन से पहले, बाद और आखिरी चरण में उपलब्ध रखा जाएगा। इसके साथ दो इंजन वाले हेलिकाप्टर को वेट लीज के आधार पर चुनाव के दौरान उपलब्ध रखा जाएगा। हेलिकाप्टर एंबुलेंस और सिंगल इंजन वाले हेलिकाप्टर को जम्मू कश्मीर में किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकेगा। इसे चुनाव प्रक्रिया के दौरान जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल में लाया जाएगा। दो इंजन वाले हेलिकाप्टर की सेवा के लिए 48 घंटे पहले सूचित करना होगा। 13 मार्च की दोपहर को बोली को फाइनल किया जाएगा। इससे पहले 11 मार्च को पूर्व बोली की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed