फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy snowfall disturbed life in kashmir

अब सताने लगी है कश्मीर की बर्फबारी

Tue, 17 Mar 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 17 Mar 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall disturbed life in kashmir

कश्मीर में लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को भी बंद रहा। सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। कश्मीर में फरवरी के अंत और मार्च महीने में हुई बेमौसम बारिश और भारी बर्फबारी घाटी के लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आई।

विज्ञापन


घाटी में रविवार से लगातार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हुआ जिसके कारण घाटी में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। खराब मौसम से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी तीन दिन से बंद पड़ा है। स्थानीय निवासी जावेद अहमद के अनुसार, राजमार्ग के बंद होने से काफी परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन


इस राजमार्ग के बंद होने का प्रभाव लोगों की जेबों पर भी पड़ा है। राजमार्ग बंद होने से सब्जियों के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं।स्थानीय निवासी इकबाल ने बताया कि रसोई गैस और अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की भी किल्लत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी फिरोज का कहना था कि रास्ता बंद होने मंडी में दाम बढ़ जाते हैं। गौरतलब है कि कई दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के कारण कश्मीर के कई इलाकों में भूस्खलन के साथ-साथ हिमस्खलन की भी खबरें आई हैं, जिसमें अब तक दो लोगों की मौत हुई है।


साथ ही घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में अभी भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम में बुधवार से सुधार होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed