{"_id":"61d7179880ac5226b80e99db","slug":"heavy-snowfall-and-rain-warning-in-parts-of-jammu-and-kashmir-today-and-tomorrow-cold-wave-continues-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, घाटी में शीतलहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज और कल भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी, घाटी में शीतलहर जारी
Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:58 AM IST
सार
प्रदेश में लगातार कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7-8 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बडगांम में बर्फबारी के बाद का नजारा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिन से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, हालांकि इसमें सामान्य से अधिक गिरावट नहीं आई है। प्रदेश के लगभग हिस्सों में वीरवार को बादल छाए रहे। कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 7-8 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 6.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। रुक रुक कर हल्की बूंदाबांदी के बीच दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री गिरकर 14.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0, बटोत में माइनस 1.1, कटड़ा में 7.6 और भद्रवाह में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 और कारगिल में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा भी माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।