{"_id":"609d73fe8ebc3e8dac37d6ab","slug":"heavy-rains-mercury-dropped-in-many-areas-including-jammu-jammu-city-news-jmu2352293198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू समेत कई इलाकों में भारी बारिश, पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू समेत कई इलाकों में भारी बारिश, पारा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसमें सबसे ज्यादा जम्मू जिले में 31.8 और कश्मीर के गुलमर्ग में 34 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। अगले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
जम्मू में रात भर रुक-रुक कर गरज चमक के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार सुबह चलता रहा। दोपहर को मौसम साफ हुआ। इस वजह से कई क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति रही। वहीं बारिश से कई इलाकों में रातभर बिजली भी गुल रही। इनमें संजय नगर के सेक्टर दो व नानक नगर के कुछ सेक्टर शामिल रहे। रात को गुल हुई बिजली सुबह बहाल हुई। मौसम के करवट बदलने से जम्मू जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे दर्ज हुआ। यहां पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। कटड़ा में 27.3 डिग्री और श्रीनगर में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कटड़ा में 4.2 एमएम और भद्रवाह में 10.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। श्रीनगर जिले में 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।