फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rainfall problem

लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त -व्यस्त लोगों को घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Heavy rainfall problem
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त लोगों को घरों से बार निकलना हुआ मुश्किल - फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। उपजिला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। वहीं, प्रशासन ने हालात देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुंदरबनी में बीते दो दिनों से हल्की बारिश हो रही थी, जिससे आम लोगों को किसी किस्म की दिक्कत नहीं थी। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी थी। लेकिन, बुधवार दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन ठप सा होकर रह गया। इससे लोग घरों से नहीं निकल पाए, और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

तेज बारिश के बाद छोटी नदियों और नालों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि, देर शाम तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं थी। वहीं, क्षेत्र में बारिश के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीसी विनोद कुमार बहनाल का कहना है कि क्षेत्र में हो रही तेज बारिश तथा नदी-नालों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ऐसे में लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। बाढ़ जैसे हालात में नदी-नालों को पार करने का बिल्कुल प्रयास न करें। यहां तक कि उनके पास भी न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed