फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rainfall in jammu kashmir leads to losses many districts faces flood like situation

जम्मू-कश्मीर में आफत बनकर बरस रहा पानी, मेंढर में तेज बहाव में फंसा वाहन, कल भी बारिश के आसार

Wed, 26 Aug 2020 07:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in jammu kashmir leads to losses many districts faces flood like situation
पानी के बहाव में फंसी कार - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। राजोरी के मंजाकोट में बारिश से मकान ढह जाने से उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान मोहम्मद शौकत निवासी कलर मेंढर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


कई जिलों में मूसलाधार बारिश से कई पुल बह गए हैं। इससे हजारों लोगों का आपस में संपर्क कट गया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हैं। पुंछ के सुरनकोट में बादल फटने से कई मकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मेंढर सेक्टर में तो एक कार बहुत देर तक पानी के बहाव में फंसी रही। 
विज्ञापन

 

हालांकि उसमें किसी व्यक्ति के सवार न होने के कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन से बुधवार दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। 

इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। कश्मीर जाने वाली जरूरी पदार्थों की सप्लाई रुकी हुई है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों की नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

श्रीनगर में मंगलवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। गांदरबल के नाजवान क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां तेज बारिश से कई सड़के बह गई हैं। 

राजोरी के ठंडी कसी में फुटओवर ब्रिज ध्वस्त हो गया है। राजोरी और पुंछ जिले में दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। कई मवेशी मारे गए हैं। नौशेरा की मनावर नदी में बाढ़ में फंसे व्यक्ति को बचाया गया। 

कठुआ जिले के उज्ज दरिया में पानी के तेज बहाव में 15 लोग फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। महानपुर के बियानी में लोहे का पुल का एक हिस्सा बह गया है, इससे 20 हजार आबादी का संपर्क कट गया है। 

हिमाचल से सटी बनी तहसील को अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली लगभग सभी सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी चला गया है। 

जम्मू में जीवन नगर और आरएस पुरा को आपस में जोड़ने वाला दड़प में बना पुल बह गया है। इससे दो दर्जन गांवों का सीधा संपर्क कट गया है। जम्मू के दीवान मंदिर में बिजली गिरने से मंदिर के एक हिस्से को नुकसान हुआ है। 
 
गुरुवार को भी भारी बारिश के आसार, भूस्खलन-बाढ़ की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को भी जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस दौरान संभावित  इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है। शुक्रवार को मौसम में सुधार आएगा, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed