फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy rainfall caused block of jammu srinagar national highway

सड़क मार्ग से देश से दूसरे दिन भी कटा कश्मीर, पत्थर गिरने के चलते नेशनल हाइवे बंद, बच्ची की मौत

Sun, 04 Nov 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Sun, 04 Nov 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall caused block of jammu srinagar national highway
पत्थर गिरने के चलते नेशनल हाइवे बंद - फोटो : अमर उजाला
बारिश, बर्फबारी के बाद पहाड़ों से भूस्खलन व पत्थर गिरने से राजोरी जिले में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए है। वहीं देश दुनिया से सड़क मार्ग से कश्मीर लगातार दूसरे दिन भी कटा रहा।
विज्ञापन


रविवार को भी जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के अलावा मुगल रोड यातायात के लिए बंद रहा। हाइवे पर राजबन जिले में डिगडोल और खूनी नाला के करीब पहाड़ से पत्थर गिरने से सिलसिला जारी रहने से प्रशासन ने जान माल के नुकसान की आशंका के हाइवे पर यातायात को बहाल नहीं किया। सड़क मार्ग बंद होने से केवल हवाई मार्ग से ही कश्मीर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


राजोरी जिले के चतेयार गांव में शनिवार रात करीब 11.30 बजे भारी बारिश के बाद पहाड़ से भूस्खलन के चलते बक्करवाल परिवार की तरफ से लगाए गए टेंट पर मलबा गिर गया। इससे नौ की बच्ची शबीना कौसर की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के बाद कश्मीर पहुंचने के वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पर भी यातायात लगातार चौथे दिन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी और बारिश के चलते हाइवे पर भूस्खलन व फिसलन के चलते प्रशासन ने इसे यातायात के लिए बंद रखने का ही फिलहाल फैसला लिया है। वही रविवार को डोडा जिले के इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई। हालांकि जम्मू और श्रीनगर में मौसम में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed