फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain in many areas of the state, drop in temperature

प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
Heavy rain in many areas of the state, drop in temperature
जम्मू। जम्मू जिला सहित प्रदेश के कई इलाकों में वीरवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में सुबह की शुरुआत आसमान पर बादलों के साथ हुई। करीब दस बजे झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। आधे घंटे बारिश का दौर चला, इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिली। शाम पांच बजे एक बार फिर आसमान पर बादल छाए और बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश से दिन भर मौसम सुहावना बना रहा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू जिले में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। वहीं कटड़ा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार जून को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि, पांच जून से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed