फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain and snowfall warning in Jammu and Kashmir today

जम्मू-कश्मीरः प्रदेश में आज भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 28 Feb 2020 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and snowfall warning in Jammu and Kashmir today
demo pic - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से अगले 48 घंटे के लिए मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के कई हिस्सों में 28-29 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


खराब मौसम की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा भी प्रभावित हो सकती है। बर्फबारी के चलते खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे पर असर पड़ेगा। इस बीच वीरवार को मौसम साफ रहने से अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 8-11 डिग्री तक चढ़ा है। 
विज्ञापन


कश्मीर के अधिकतर जिलों में वीरवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आया है, लेकिन अभी ठंडक कायम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। 


बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.2, बटोत में 6.8 और कटड़ा में 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दो दिनों में मौसम के खराब होने पर तापमान में फिर गिरावट आने की उम्मीद है। 

स्थान    न्यूनतम तापमान 
कारगिल  माइनस  10.8
लेह       माइनस   9.0
गुलमर्ग    माइनस   2.6
पहलगाम  माइनस 0.8
श्रीनगर             4.3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed