फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued

Weather Updates: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी, हवाई सेवा बाधित, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 05 Jan 2022 05:48 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 05 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

प्रदेश में दो दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है। घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग में लगातार बारिश चल रही है। इसका असर हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। 

विज्ञापन
Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
टंगमर्ग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बारिश- बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। श्रीनगर में सीजन की भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर एवं लद्दाख की कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते माता वैष्णो देवी के लिए कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा भी बाधित रही। प्रदेश के कई इलाकों में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। मौसम विभाग की आठ जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी भारी-बारिश की चेतावनी के बीच ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बर्फबारी और हिमस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


पर्वतीय इलाके भी बर्फ से लकदक  हो गए
बुधवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के विभिन्न इलाकों में बर्फबारी जारी रही। जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाके भी बर्फ से लकदक  हो गए हैं। जम्मू शहर समेत मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को श्रीनगर और लद्दाख की सभी उड़ानें रद्द हो गई। जम्मू एयरपोर्ट से भी श्रीनगर और लद्दाख के लिए आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं। श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगलरोड समेत प्रदेश की कई छोटी-बड़ी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।
विज्ञापन


 

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
घाटी के टंगमर्ग में बर्फबारी के दौरान पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर

बारिश-बर्फबारी के ऑरेंज अलर्ट जारी 
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर टनल पर बर्फबारी के कारण वैकल्पिक बनिहाल-काजीगुंड टनल से वाहनों को भेजा जा रहा है। जवाहर टनल पर 4 से 5 इंच बर्फ गिरी है। बीआरओ को हाईवे क्लीयर करने के लिए लगाया गया है। कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी के ऑरेंज अलर्ट के बीच कश्मीर में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को बिना अनुमति के स्टेशन न छोड़ने की हिदायत दी गई है। यातायात विभाग ने लोगों से एनएच 44 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही के लिए जम्मू, रामबन, श्रीनगर और पीसीआर से संबंधित हाईवे पर मौसम की पूर्व स्थिति के बारे में जानकारी लेकर ही सफर करने की हिदायत दी है। संबंधित मंडलायुक्त प्रशासन की ओर से कार्यालय वेबसाइट पर जरूरी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 

 

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
पटनीटॉप में बर्फबारी के बाद पर्यटक। - फोटो : रोहित गुप्ता
पुंछ जिले के साबजियां और पोशाना इलाके में बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटॉप में डेढ़ फुट से अधिक बर्फ गिरी है। जिला उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में पर्वतों में बर्फबारी के साथ मैदानों पर रुक-रुक कर बारिश जारी है। राजोरी जिले के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश जारी है। कठुआ में भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू जिला और सांबा में दिनभर बादलों के बीच रुक-रुक कर बारिश होती रही। श्रीनगर में भी दूसरे दिन बर्फबारी जारी रही। प्रदेश के अन्य जिलों में भी खराब मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है।
 
 
विज्ञापन

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
जम्मू में बारिश के दौरान निकले लोग। - फोटो : निखिल मेहता
प्रदेश में आठ जनवरी तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने पांच, सात और आठ जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फ बारी की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार रात से श्रीनगर में सीजन के पहले हिमपात के साथ घाटी में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।  गुलमर्ग और पहलगाम समेत कई इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आठ जनवरी तक मध्यम से भारी बर्फबारी या बारिश का पूर्वानुमान दिया है।
 

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
बर्फबारी के बाद पटनीटॉप में फंसी पर्यटकों की कार। - फोटो : रोहित गुप्ता
दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे पहुंचा
मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के दिन के तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। गुलमर्ग में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। इसी तरह लेह और कारगिल में भी दिन और रात का पारा शून्य से नीचे चला गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 4.3 और बीती रात का 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Heavy rain and snowfall in Jammu and Kashmir, air service disrupted, emergency helpline number issued
बीआरओ ने जोजिला पास पर यातायात को बहाल किया हुआ है। - फोटो : अमृतपाल सिंह बाली
पहली बार जनवरी में भी खुला जोजिला मार्ग
श्रीनगर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला (पास) पहली बार जनवरी माह में भी वाहनों के लिए खुला है। इस मार्ग पर दस फुट तक बर्फ जमा हो जाती है। माइनस 20 डिग्री तापमान में भी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने जोजिला मार्ग को वाहनों के सुचारु बनाया हुआ है। बीआरओ के मुताबिक यह पहली बार है कि 31 दिसंबर के बाद भी जोजिला पास वाहनों के लिए खुला है। 

मौसम एडवाइजरी के लिए जरूरी नंबर 
  • डिवीजनल कंट्रोल रूम जेपीडीसीएल (पीडीडी विभाग) 1912/0191-2479122/18001807183
  • डिवीजनल कंट्रोल रूम पीडब्ल्यूडी 9419108480/9419174248
  • एसडीआरएफ कंट्रोल रूम 01912435285
  • सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम जम्मू 0191-2549100
  • जम्मू डीईओसी-0191-2571912, 9622011623
  • पीसीआर-0191-2542000, 0191-2560401
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed