फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy protest in Srinagar over Sexual Harassment of three year old girl in Jammu and Kashmir

तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म पर घाटी में भारी विरोध, कई स्थानों पर प्रदर्शन, निकाले गए कैंडल मार्च

Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Heavy protest in Srinagar over Sexual Harassment of three year old girl in Jammu and Kashmir
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के शादीपोरा में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के विरोध में रविवार को घाटी में लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बेमिना में सुरक्षाबलों पर प्रदर्शनकारियों ने भारी पथराव किया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक इलाके में तनाव रहा। 

विज्ञापन


घटना के विरोध में त्रेगाम, सुंबल समेत विभिन्न गांवों के लोग मुख्य चौक शादीपोरा पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने बांदीपोरा-श्रीनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर उपायुक्त बांदीपोरा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। आश्वस्त किया कि 14 दिनों के भीतर फास्ट ट्रैक ट्रायल पूरा हो जाएगा। दोषी को कड़ी सजा अवश्य मिलेगी। इसके बाद नागरिक शांत हुए। 
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रीनगर के बेमिना इलाके में भी लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तैनात सुरक्षा बलों पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होता देख सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। कई अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed