दूसरों के झगड़े में इस शख्स ने क्यों गंवाई जान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से लगते जिला कठुआ में ट्रक आपरेटर यूनियन का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई आमने-सामने की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। वाकया आबकारी विभाग के सामने हुआ उस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही लेकिन किसी को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। नतीजतन एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं।
जानकारी के अनुसार कठुआ में ट्रक आपरेटर यूनियन के चुनाव को लेकर लंबे समय से रस्साकसी चल रही है। इसको लेकर यूनियन में दो गुट बन गए हैं जिनमें से एक गुट पुरानी इकाई को तत्काल भंग कर चुनाव की मांग कर रहा है।
पूर्व प्रधान और साथियों पर आरोप
इसी बात को लेकर एक्साइज विभाग के सामने मंगलवार सुबह से दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान के साथियों ने हथियार निकाल कर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
जिसमें एक एक्साइज विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट के कई लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। फायरिंग शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया है। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम एक्साइज विभाग के सामने हुआ, लेकिन किसी ने भी मामले को शांत कराने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।