फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   heavy firing in dispute of union election, one killed

दूसरों के झगड़े में इस शख्स ने क्यों गंवाई जान?

Tue, 16 Sep 2014 09:20 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
heavy firing in dispute of union election, one killed

जम्मू से लगते जिला कठुआ में ट्रक आपरेटर यूनियन का विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई आमने-सामने की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। वाकया आबकारी विभाग के सामने हुआ उस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही लेकिन किसी को रोकने का प्रयास नहीं किया गया। नतीजतन एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कठुआ में ट्रक आपरेटर यूनियन के चुनाव को लेकर लंबे समय से रस्साकसी चल रही है। इसको लेकर यूनियन में दो गुट बन गए हैं जिनमें से एक गुट पुरानी इकाई को तत्काल भंग कर चुनाव की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान और साथियों पर आरोप

heavy firing in dispute of union election, one killed

इसी बात को लेकर एक्साइज विभाग के सामने मंगलवार सुबह से दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। आरोप है ‌कि पूर्व प्रधान के साथियों ने हथियार निकाल कर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें एक एक्साइज विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट के कई लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए। फायरिंग शुरू होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायलों को जम्‍मू के लिए रेफर कर दिया गया है। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

खास बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम एक्साइज विभाग के सामने हुआ, लेकिन किसी ने भी मामले को शांत कराने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed